उत्तराखंड: यहां शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब शादी से किया इनकार तो हुआ मुकदमा दर्ज…..!
रुड़की। जनपद हरिद्वार के रुड़की कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की फेसबुक पर उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान से दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह सिलसिला प्यार में तब्दील हो गया और अब सिविल लाइन कोतवाली में युवती ने तहरीर देकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला हरिद्वार जिले के रुड़की का है। जहां युवती ने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि बीते वर्ष दिसंबर माह में शामली निवासी हिमांशु से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जिसके बाद पुलिसकर्मी दिसंबर में ही उसकी बहन की शादी में शामिल हुआ था, जहां दोनों की मुलाकात हुई। फिर दोनों में धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ने लगी और उनकी लव स्टोरी शुरु हुई। इसी बीच दोनों में शारीरिक संबंध भी बन गए। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और अब शादी से इंकार कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (26 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!