उत्तराखंड: यहां तीन साल के मासूम को घर के आंगन से उठाकर ले गया गुलदार….
श्रीनगर। शुक्रवार रात गुलदार ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। गुलदार बच्चे को उठाकर घर से दूर झाड़ियों में ले गया। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम बच्चे की खोजबीन में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी में रह रहा तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था, तभी पीछे से हमला कर गुलदार बच्चे को उठा ले गया। बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया, लेकिन गुलदार तेजी से भाग निकला। शोर सुनकर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। मूल रूप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराये की झोपड़ी में रह रहा था। उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बेटा सूरज हाल ही में करीब 15 दिन पहले अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली, उत्तर प्रदेश से यहां आए थे।
बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन बेचने का काम करता है। गुलदार के हमले के बाद से बच्चे की मां भगवान देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि अभी तीन माह पहले ही बुघाणी रोड पर एक बच्चे को गुलदार ने निवाला बनाया था। जबकि एक माह पहले श्रीकोट में भी एक बच्ची पर गुलदार ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसका इलाज एम्स ऋषिकेश से चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!