उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार , दो चचेरे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार पिथौरागढ पहुचने से आठ किलोमीटर पहले ही खाई में जा गिरी। इस घटना में दो चचेरे भाईयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार उनका भांजा लापता है। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र सिह पुलिस बल व एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ के बीजाबजेङ गांव निवासी 38 वर्षीय नीरज और 28 वर्षीय धीरज अपने भांजे पिथौरागढ के घिघरानी गुजरना निवासी 27 वर्षीय सुरेश के साथ हल्द्वानी आए थे। तीनों अपनी निजी कार से वापस लौट रहे थे। लगभग तीन बजे वह पिथौरागढ से आठ किलोमीटर पहले गुजरना के पास पहुंचे थे कि कार खाई में जा गिरी। सूचना पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे। भारी मशक्कत के बाद नीरज और धीरज के शव बरामद कर लिए हैं। सुरेश अभी भी लापता है। पुलिस का मानना है कि घटना में वह दूर छटक सकता है। एसडीआरएफ की टीम तलाश कर रही है। गांव के सगे युवा चचेरे भाईयों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल