उत्तराखंड: राज्य में आज मिले 1840 नए संक्रमित,18 की मौत, जानिए अपने जनपद के हाल….

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना का ग्राफ आज फिर तेजी से बढ़ गया है, 24 घंटे के भीतर प्रदेश के सभी 13 जनपदों में आज कोरोना के कुल 1840 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 78141 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 4383 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 48774 मरीज स्वस्थ हो चुके है। वहीं, आज 18 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट

मंगलवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 1840 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई, जिनमें.
देहरादून जिले से 595, हरिद्वार से 229, नैनीताल से 210, उधमसिंह नगर से 93, पौडी से 58, टिहरी से 42, चंपावत से 40, पिथौरागढ़ से 89, अल्मोड़ा 183, बागेश्वर से 67, चमोली से 77, रुद्रप्रयाग से 101, उत्तरकाशी से 44 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad