उत्तराखंड (हादसा) : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की सुरंग में लगी आग, मजदूरों में मचा हड़कंप
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना क्षेत्र के नगरासू में निर्माणाधीन सुरंग में रखे केमिकल में आग लग गई ,उस वक्त सुरंग के अंदर 44 मजदूर काम कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ व डीडीआरए के जवानों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और सभी मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार रात 7:30 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि नगरासू स्थित निर्माणाधीन टी-15 सुरंग के एक किलोमीटर के शुरुआती हिस्से में कुछ केमिकल सामान रखा हुआ था, जिसमें अचानक आग लग गई। वहां पर मौजूद मजदूरों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, परंतु आग की लपटें तेजी से बढ़ती गईं, जिससे उसपर काबू पाना मुश्किल गया। जिसके बाद तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही आठ बजे के आसपास एसडीआरएफ व डीडीआरएफ का रेस्क्यू दल मौके पर पहुंच गया। दल ने मशक्कत के बाद आग को बुझाया और वहां फंसे सभी 44 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केमिकल में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!