उत्तराखंड: अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट, 10 जिलों में भारी बारिश की संभावना
देहरादून। मौसम विभाग ने सोमवार शाम उत्तराखंड के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 1 सितंबर 2025 को शाम 7:07 बजे से रात 10:07 बजे तक राज्य के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी शामिल हैं।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक ऋषिकेश, मसूरी, गंगोत्री, केदारनाथ, जोशीमठ, मुनस्यारी, कोटद्वार, रानीखेत और हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधान रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर ठहरने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश