उत्तराखंड: यहां देर रात बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, पांच घायल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में तहसील बड़कोट अंतर्गत नौगांव के सुनाली पुल के पास बुधवार की रात को एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक व्यकि्त की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार रात जिला आपदा कंट्रोल रूम को वाहन दुर्घटना की सूचना मिली। इस पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने क्षेत्रीय अधिकारियों को घटना स्थल के लिए जाने के निर्देश दिए। एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, एसडीआरएफ, पुलिस मय संसाधन के साथ मौके के लिए रवाना हुए। राहत एवं बचाव कार्य तेजी के साथ किया गया और घायलों को एम्बुलेंस में सीएचसी बड़कोट लाया गया।
इसमें राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, खुशपाल सिंह नेगी निवासीगण डांडागांव उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हुए। इनमें खुशपाल सिंह नेगी की देहरादून रेफर किए जाने के दौरान मौत हो गई है। संजयबाला, धनबीर सिंह कुंदन सिंह रावत निवासीगण सुनाल्डिगांव उत्तरकाशी सामान्य का घायल हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल