उत्तराखंड : इस जिले में अधिकारी कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त, डीएम ने जारी किया आदेश…
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के साथ-साथ जनपद चंपावत में नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024- 25 के चुनाव संपादित किए जाने हैं। इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी, स्थानीय निकाय नवनीत पांडे द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, कार्यालयाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि

नागर स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2024-25 की समाप्ति तक पूर्व स्वीकृत सभी अवकाश निरस्त माने जाएंगे। तथा सभी अधिकारी कर्मचारी प्रत्येक दिवस (अवकाश सहित) अपने-अपने मुख्यालय में बने रहेंगे यदि किसी परिस्थिति में अवकाश या मुख्यालय छोड़ा जाना आवश्यक होगा तो, इसकी पूर्व अनुमति जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी से ली जानी अनिवार्य होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 26 दिन बाद इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन स्थगित, हरीश रावत ने जूस पिलाकर कराया समाप्त, अब देहरादून में…..
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी