उत्तराखंड: यहां पत्नी की हत्या कर आरोपी पति पहुंच गया थाने, गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है यहां लक्सर में पति ने घर में सो रही पत्नी की चुन्नी से गला घोटकर निर्मम हत्या कर दी और आज सुबह खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ ही महिला के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डूमनपुरी गांव निवासी बबलू ने बीती रात अपनी पत्नी सुशीला की गला दबाकर हत्या कर दी और सुबह खुद थाने पहुंच गया। बताया जा रहा है कई दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था और अक्सर दोनों के बीच तकरार चल रही थी। जिसके चलते रात्रि में सो रही पत्नी को चुन्नी से गला घोटकर मौत की नींद सुला दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है तथा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इधर घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की तफ्तीश की जा रही है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित