उत्तराखंड: यहां नाबालिक किशोरी को बनाया हवस का शिकार, रोडवेज बस में सामूहिक दुष्कर्म
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून में एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंग रेप जैसी जघन्य घटना सामने आई है। सबसे गंभीर बात यह है कि गैंग रेप की इस घटना को राजधानी दून के आईएसबीटी जैसे सार्वजानिक स्थल पर बस के भीतर अंजाम दिया गया है। घटना 13 अगस्त 2024 की मध्य रात्रि की बताई जा रही। किशोरी पंजाब की निवासी है। वह पंजाब से दिल्ली पहुंची और वहां से मुरादाबाद। इसके बाद परिवहन निगम की बस से देहरादून पहुंची थी। बताया जा रहा है कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसी कारण वह बस में देहरादून आ पहुंची और संभवतः उसकी इसी अवस्था को देखते हुए दरिंदों ने अपनी करतूत में अंजाम दिया।
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने जब आईएसबीटी से किशोरी को रेस्क्यू किया तो घटना का खुलासा हुआ। कमेटी ने काउंसलिंग के बाद टीम ने शनिवार को आईएसबीटी चौकी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक आईएसबीटी पर किशोरी 13 अगस्त की शाम को बदहवास हालत में मिली थी। सहमी किशोरी ने मौके पर कुछ नहीं बताया। इसके बाद उसकी काउंसलिंग कराई गई, तो घटना का खुलासा हुआ। काउंसलिंग में पता चला कि किशोरी के साथ बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। किशोरी पंजाब की रहने वाली है। वह उस समय पंजाब से दिल्ली फिर मुरादाबाद ओर फिर देहरादून पहुंची थी। पटेलनगर इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दून पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए न सिर्फ तत्काल मुकदमा दर्ज किया, बल्कि 02 व्यक्तियों को हिरासत में भी लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


जमीन बहने के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम? बिन्दुखत्ता में गौला नदी के कटाव पर उठे सवाल
बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस