उत्तराखंड बड़ी खबर: चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही चुनाव लड़ेंगे ये तय हो गया है। चंपावत से विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। विधायक ने बुधवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के आवास में पहुंचकर उन्हें सौपा इस्तीफा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

आपको बता दें कैलाश गहतोड़ी दूसरी बार के विधायक है साल 2017 में पहली बार विधानसभा में जीतकर विधानसभा पहुंचे थे कैलाश गहतोड़ी पहले विधायक जिन्होंने सीएम धामी के लिए सीट छोड़ने की पेशकश की थी। वही सीएम बनने के बाद धामी भी पहली बार जनसभा करने चंपावत हीं गए थे जहाँ पुरजोर तरीके से चंपावत से हीं उनके लड़ने की संभावनाओ को बल मिला।

माना जा रहा है इस्तीफा होने के बाद अब जल्द कैलाश गहतोड़ी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल सकता है। वही इस्तीफा मंजूर होते हीं इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग को दें दी जाएगी और उसके बाद सीट को खाली घोषित कर इस पर उपचुनाव कराने का फैसला लें लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad