Uttarakhand News: रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या का पर्दाफाश — इस लिए बेटे ने ही रची थी साजिश
हरिद्वार में रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि हत्या किसी अज्ञात लिफ्ट मांगने वाले ने नहीं, बल्कि मृतक के अपने ही बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी। वारदात के पीछे करोड़ों की संपत्ति का लालच और पिता द्वारा बेदखल करने की चेतावनी प्रमुख कारण बताया जा रहा है।
29 नवंबर को यशपाल (21), निवासी जमालपुर कला ज्वालापुर, ने पुलिस को सूचना दी थी कि पिता भगवान सिंह को रोशनाबाद में एक शादी समारोह में जाते समय जटवाड़ा पुल पर लिफ्ट देने के दौरान किसी अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। मामला गंभीर था, इसलिए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
जांच तेज हुई तो बेटे यशपाल के बयान बदलते रहे। पुलिस को शक गहरा हुआ और जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई, तो सच सामने आ गया।
यशपाल ने कबूल किया कि पिता द्वारा संपत्ति से बेदखल करने की बात सुनकर उसने दोस्तों ललित मोहन उर्फ राजन और शेखर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। योजना के बदले उसने दोनों को 30 लाख रुपये और एक स्कॉर्पियो देने का वादा किया था।
वारदात के दिन यशपाल पिता को दोस्त की शादी में ले जाने के बहाने कार में बहादराबाद की ओर ले गया। जटवाड़ा पुल के आगे बैराज के पास पहले से मौजूद राजन और शेखर को कार में बैठाया गया और उसी दौरान राजन ने 315 बोर के तमंचे से भगवान सिंह की कनपटी पर दो गोलियां मार दीं। हत्या के बाद यशपाल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी।
हरिद्वार पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। राजन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, खोखा कारतूस, जैकेट और जूते भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब पूरे मामले में आगे जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश