उत्तराखंड: अगले 24 घंटे ऑरेंज अलर्ट, इन 7 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
उत्तराखंड में अगले 24 घंटे मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 14 अगस्त 2025 दोपहर 2:39 बजे से 15 अगस्त 2025 दोपहर 2:00 बजे तक बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक डोईवाला, मसूरी, कोटद्वार, लक्सर, श्रीनगर, रामनगर, कपकोट, मुक्तेश्वर, लोहाघाट, रुद्रपुर और इनके आसपास के क्षेत्रों में बिजली के साथ तूफान और तीव्र से बहुत तीव्र बारिश हो सकती है।
प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, नदियों-नालों के किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। वहीं, यात्रा करने वालों को मौसम की ताजा अपडेट लेते रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश