उत्तराखंड : राज्य में अगले 72 घंटे अलर्ट, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना…
देहरादून। प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ से लेकर मैदान तक अगले 72 घंटे भारी पड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के जनपदों में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक मौसम का ऑरेंज तथा यलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी तूफान ,आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की है।
मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 19 और 20 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ओलावृष्टि और झक्कड़ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना है जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं राज्य के पिथौरागढ़, बागेश्वर ,चमोली , उत्तरकाशी तथा रुद्रप्रयाग जनपद में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!