उत्तराखंड: राज्य में आज से लगेगा नाइट कर्फ्यू , शासन ने जारी किए आदेश, पढ़िए गाइडलाइंस
देहरादून। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और राजधानी दिल्ली के बाद अब उत्तराखंड में भी आज से नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है। नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर उत्तराखंड में भी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं । आदेश के तहत प्रदेश में रात 11:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू रहेगा।
इस दौरान विक्रम और टैक्सी को 24 घंटे संचालित होने की अनुमति रहेगी। साथ ही इमरजेंसी में निजी वाहन वैध आईडी के साथ संचालित हो सकेंगे। साथ ही आवश्यक सेवाएं 24 घंटे हो संचालित रहेंगी। इसके तहत विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए गए हैं । इन दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के लिए सभी जिलाधिकारियों और पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया गया है।



संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की