उत्तराखंड : नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहा था पूरा परिवार, दुर्घटना में दो मासूम समेत 3 की मौत, 10 लोग घायल
ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है।यहां लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले एक बैंड पर ऊधम सिंह नगर जिले का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दर्दनाक हादसे दो मासूम और एक युवती की मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार एम्स में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के एक ही परिवार के 13 लोग वाहन में सवार होकर नीलकंठ दर्शन के लिए जा रहे थे। पीपलकोटी से करीब दो किमी पहले वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 150 मीटर नीचे खाई में गिर गया। वाहन के पीछे से जा रही राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क अंतर्गत गौहरी रेंज की वन टीम ने वाहन को खाई में गिरता देखा। वन कर्मचारियों ने आसपास लोगों और थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंचे लोग और वन कर्मचारियों की मदद से घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। चिकित्सकों ने अस्पताल में दो मासूम और एक युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अन्य घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया।
थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि घटना रविवार शाम करीब 3.30 बजे की है। वाहन में गली नंबर एल, कस्तूरी वाटिका रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर निवासी सुरेश (35) पुत्र चैनसुख, पुष्पा देवी (30) पत्नी सुरेश, दिव्यांश (6) पुत्र सुरेश, दिप्ती (4) पुत्री सुरेश, सोमपाल (55) पुत्र शोभाराम, चमेली देवी (50) पत्नी सोमपाल, कमलेश (20) पुत्री सोमपाल, अमित (36) पुत्र चैनसुख, ऊषा (35) पत्नी अमित, हर्ष (8) पुत्र अमित, तनु (14) पुत्री अमित, फूलसोंगा रुद्रपुर निवासी प्रियंका (15) पुत्र विशंबर दयाल, विनय कुमार (19) पुत्र विशंबर दयाल सवार थे। इस हादसे में चालक सुरेश का छह वर्षीय बेटा दिव्यांश, चार वर्षीय बेटी दिप्ती और साली कमलेश की मौत हो गई। अन्य घायलों को एम्स में स्वास्थ्य उपचार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर
आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!