उत्तराखंड : अब इन छात्रों को स्कूल आने-जाने के लिए 100 रुपये रोज मिलेंगे
देहरादून। उत्तराखंड में सरकार राज्य के करीब 1000 बेसिक और माध्यमिक स्कूलों को विकसित करने जा रही है और इन स्कूलों के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले दूसरे स्कूलों से शिफ्ट होने वाले छात्रों को हर रोज 100 बतौर किराया दिया जाएगा।
दरअसल, छात्रों को रोज 100 बतौर किराए देने के पीछे मंशा यह है कि, 5 से 10 छात्र वाले स्कूलों के बीच में एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूल बनाया जाना है, जिनमें हर स्कूल में 2 शिक्षकों की नियुक्ति अनिवार्य है।
आस-पास के कम छात्र संख्या वाले स्कूलों के बच्चों को भी यहां शिफ्ट किया जाएगा, लिहाजा उन बच्चों को 100 बतौर किराए के रोज दिया जाएगा।
शिक्षा विभाग के मुताबिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ प्रदेश भर में करीब 2300 स्कूल जुड़ेंगे। शिक्षा महाविद्यालय ने सरकार को इसका प्रस्ताव भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (15 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (14 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: व्यवसायी की 20 वर्षीय बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
हल्द्वानी: नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ के बोर्ड के साथ घूम रहा था फर्जी IB अधिकारी, चेकिंग में खुला राज