उत्तराखंड: यहां आठ साल के मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला, घर में मचा कोहराम
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुलदार ने आठ वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से गांव में दहशत का महौल बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार के बसुकेदार तहसील अंतर्गत बष्ठा गांव में घात लगाए बैठे गुलदार ने आठ वर्षीय बालक को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार दोपहर आरूष पुत्र मनमोहन अपने भाई के साथ गांव के समीप ही प्राकृतिक जल स्रोत में नहाने के लिए गया हुआ था, इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से बालक के घर वालों में कोहराम मच हुआ है। वहीं, ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर