उत्तराखंड : नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर मांस फेंकने पर हुआ बवाल, अरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड के जसपुर में नाश्ता कर रहे कांवड़ियों पर अचानक मांस फेकने पर बवाल हुआ, नाशते के दौरान किसी ने मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। जिसके बाद कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया साथ ही मास फेंकने वाले की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

दरअसल, बुधवार को पंडाल में बैठकर नाश्ता कर रहे कांवड़िए पर अचानक मुर्गे की कटी हुई गर्दन फेंक दी। इससे कांवड़िए भड़क गए। आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर बवाल काटा। एलआइयू ने एसपी काशीपुर और एसएसपी को इस मामले की रिपोर्ट भेजी है। जिसमें एलआईयू की ओर से कहा गया है कि कांवर लेकर जा रहे युवक ने मौके पर मौजूद एक पुलिस कर्मी से अपने ऊपर मांस फेंके जाने की शिकायत की थी।

शिकायत के बावजूद पुलिसकर्मी ने मदद के बजाय कांवड़िए को नसीहत दे डाली, जिससे कांविड़ए आक्रोशित हो गए। उधर, कांवड़िए मास फेंकने वाले की गिरफ्तारी और पुलिसकर्मी के माफी मांगने की मांग पर अड़ गए हैं। वहीं धरने पर बैठे कांवडि़यों द्वारा हंगामा के दौरान सड़क पर जाम लग गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad