उत्तराखंड: यहां सड़क हादसे में वाहन सवार एक कि मौत व एक घायल
चमोली। लापरवाही के चलते कर्णप्रयाग नोटी राजमार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया व पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को नौटी रोड पर एक टैक्सी दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली थी जिस पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने पहुंचकर भरत सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी दियारकोट को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई जबकि अन्य घायल दर्शन सिंह 45 वर्ष का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार वाहन में दो ही लोग सवार बताए गए हैं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ मनोज मिश्रा का कहना है कि इस घटना में भरत सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी तथा उन्हें अस्पताल भी मृत अवस्था में ही लाया गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: नगला के पास भीषण सड़क हादसा, स्कूटी-कैंटर की टक्कर में दो युवकों की मौत
हल्द्वानी: अमृतपुर बायपास से जाम से मिलेगी राहत! सीएम धामी ने किया निरीक्षण, निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
लालकुआं: दीपावली से पहले दुग्ध उत्पादकों को 32 लाख का बोनस, बिंदुखत्ता की 6 समितियों को मिली सौगात
आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग