उत्तराखंड: इस जिले में भी कल की छुट्टी का आदेश हो गया जारी, सभी स्कूल रहेंगे बंद
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 05.08.2026 को सांय 6.00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 06.08.2026 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
अतएव भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र के द्वारा जारी पूर्वानुमान के कम में छात्र-छात्राओ की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 06.08.2026 को जनपद में संचालित शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों में (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली उपरोक्तानुसार जनपद अन्तर्गत समस्त विद्यालयों एव जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली समस्त आगनवाडी केन्द्रो में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेगें।


संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग का बड़ा एक्शन: 257 वाहनों के चालान, 22 वाहन सीज