उत्तराखंड: पटवारी-जेई पेपर लीक मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में फरार चल रहे 25 हजार के आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
बता दें कि आठ जनवरी को उत्तराखंड में पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया था। हजारों युवाओं ने तमाम उम्मीदों के साथ परीक्षा दी थी। लेकिन 12 जनवरी को पता चला कि परीक्षा का पेपर पहले ही लीक हो चुका है। भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में कनखल थाने में 12 जनवरी को आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ऋतु चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस जांच में 14 आरोपियों और कुछ छात्रों के नाम सामने आए थे। नामजद आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में आरोपी अनिल कुमार उर्फ अनिल तेजस्वी निवासी गाड़ूवाला थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर फरार चल रहा था। उस पर हरिद्वार पुलिस की तरफ से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अनिल की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन, आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को कोर्ट ने कुर्की वारंट भी जारी कर रखा था। इधर, हरिद्वार पुलिस ने मंगलवार को अनिल को गिरफ्तार कर लिया। उसे रावली महदूद ब्रह्मपुरी से पकड़ा गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!