उत्तराखंड पुलिस बनी फरिश्ता: जंगल में भटके 8 ट्रैकर्स का रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, सभी सुरक्षित
उत्तराखंड पुलिस ने एक बार फिर इंसानियत और साहस की मिसाल पेश की है। विकासनगर क्षेत्र में ट्रैकिंग पर निकले आठ युवाओं का दल घने जंगल में अंधेरा होने के बाद रास्ता भटक गया। सूचना मिलते ही सहसपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के कोटी ढलानी से भद्राज मंदिर ट्रैकिंग रूट की है। शनिवार शाम पांच युवक और तीन युवतियां ट्रैकिंग पर गए थे, लेकिन लौटते समय घना अंधेरा और मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से वे रास्ता भटक गए। जंगल की परिस्थितियां कठिन होती जा रही थीं और हालात गंभीर हो रहे थे।
जैसे ही पुलिस को युवाओं के फंसे होने की जानकारी मिली, थाना प्रभारी ने तत्काल रेस्क्यू टीम रवाना की। स्थानीय ग्रामीणों को भी अभियान में शामिल किया गया। पुलिस और ग्रामीणों ने ट्रैकिंग रूट पर सर्च अभियान चलाया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार रात करीब दो बजे सभी को सुरक्षित ढूंढ निकाला गया।
सुरक्षित रेस्क्यू किए गए युवा:
पंकज कुमार (23), रतनपुर चौकी, थाना पटेल नगर
उज्जवल पांडे (21), नंद की चौकी, थाना प्रेम नगर
सोमेश श्रीवास्तव (24), बल्लूपुर, थाना कैंट
मनीष जोशी (24), वसंत विहार
कमल मित्तल (23), ब्रह्मपुरी, थाना रायपुर
खुशी पवार (20), करी गांव, प्रेम नगर
रिया मेहरा (22), स्मिथ नगर, प्रेम नगर
संध्या बिष्ट (22), पूजा बिहार, ISBT के निकट
सभी को सुरक्षित निकालकर घर भेज दिया गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की जमकर सराहना की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश