उत्तराखंड : पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट अटका, इन भर्तियों पर भी संकट के बादल
देहरादून। राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 18 दिसंबर को हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट अंतिम चरण में है। पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने के बाद शुक्रवार को आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने एसटीएफ को एक पत्र भेजा।
इसमें पूछा गया है कि क्या पुलिस कांस्टेबल भर्ती में भी उनकी कोई कार्रवाई गतिमान है? जब तक एसटीएफ क्लीयरेंस नहीं देगी, तब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी नहीं होगा। इसी प्रकार, आयोग की ओर से 22 जनवरी को फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है। इस भर्ती पर भी आयोग ने एसटीएफ से क्लीयरेंस मांगी है। जब तक क्लीयरेंस नहीं मिलेगी, आयोग तब तक इस परीक्षा पर निर्णय नहीं लेगा।
तीन लाख से अधिक युवाओं को इंतजार
आयोग ने 18 दिसंबर को प्रदेश में 413 केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कराई थी। इसमें 1,30,426 उम्मीदवार शामिल हुए थे। वहीं, 22 जनवरी को प्रस्तावित फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 600 से अधिक केंद्रों पर कराई जानी है, जिसके लिए 2,10,000 से अधिक उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं।
राज्य लोक सेवा आयोग ने कहा है कि पूर्व में आयोजित हुई एई, जेई और प्रवक्ता भर्ती पर भी एसटीएफ से साक्ष्य का इंतजार है। जो भी साक्ष्य एसटीएफ से आएंगे, उसी आधार पर आयोग अपना फैसला लेगा। फिलहाल इन भर्तियों की प्रक्रिया भी रुकी रहेगी। गौरतलब है कि पटवारी-लेखपाल भर्ती का पेपर लीक होने के साथ ही एसटीएफ सूत्रों ने तीन अन्य भर्तियों के पेपर लीक होने की भी पुष्टि की थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश