उत्तराखंड: रावत के ट्वीट से सियासी हलचल, हाईकमान ने इन दिग्गजों को दिल्ली किया तलब
देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस पार्टी के सामने एक बार फिर मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की बागडोर संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिस तरह तेवर तल्ख किए हैं, उससे आंतरिक धड़ेबाजी को एक बार फिर नए मोड़ पर ला दिया है। हरीश रावत के तल्ख तेवरों कि आंच दिल्ली तक जा पहुंची है जिसके बाद कांग्रेस हाई कमान ने उत्तराखंड के तमाम दिग्गज कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली तलब किया है।
दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले हरीश रावत की नाराजगी सामने आना कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है. बीजेपी इसे मुद्दा बनाए या पंजाब जैसे हालात बने, उससे पहले कांग्रेस इस स्थिति को संभालने की कोशिश में जुट गई है.सूत्रों ने बताया है कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को स्थिति जल्द से जल्द संभालने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों की मानें तो आज गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित तमाम बड़े नेता दिल्ली जाएंगे, और इसके बाद हाईकमान की मौजूदगी में देर रात अथवा शुक्रवार को बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के इस विवाद को लेकर विचार विमर्श होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा