उत्तराखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल देहरादून में, जनसभा को करेंगे संबोधित
देहरादून। उत्तराखंड राज्य में 2022 के चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपने चुनाव प्रचार को धार देना शुरू कर दिया है। बीजेपी की तैयारियां भी पूरी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली कराने का निर्णय लिया है। राजधानी देहरादून में (कल) 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही 24 दिसंबर को पीएम मोदी की रैली कुमाऊं में भी आयोजित की जाएगी। बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात चुनावी रैलियां कराए जाने का निर्णय लिया है। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले प्रधानमंत्री की एक रैली कुमाऊं और एक रैली गढ़वाल मंडल में आयोजित होगी। इसके बाद चुनाव के दौरान पांचों लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाएं कराई जाएंगी। प्रदेशभर में प्रधानमंत्री की चुनावी रैली कराई जाएंगी। गढ़वाल में होने वाली रैली देहरादून में होगी, लेकिन कुमाऊं में होने वाली रैली के लिए जगह तय नहीं हो पाई है। हल्द्वानी या रुद्रपुर मे से किसी एक स्थान पर यह रैली हो सकती है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 चुनावी रैलियां प्रस्तावित हैं। पीएम मोदी की रैलियों को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी नेतृत्व पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले राज्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो चुनावी सभाएं करेंगे। इसके साथ ही चुनाव के दौरान अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र, नैनीताल-ऊधमसिंहनगर, टिहरी, गढ़वाल व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में पांच रैलियां की जाएंगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल