उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा को लेकर जारी किया बड़ा अपडेट
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी०ए०सी०/ आई०आर०बी०) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024
उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस / अभिसूचना), गुल्मनायक (पी०ए०सी०/आई०आर०बी०) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड/अध्यक्ष-चयन समिति महिला अग्निशमन, द्वितीय अधिकारी भर्ती केन्द्र, पुलिस लाईन, देहरादून ने अपने पत्र संख्या- सीओजी-488/2024/7593 में दिनांक 04.09.2024 के माध्यम से अवगत कराया कि भर्ती केन्द्र पुलिस लाईन देहरादून में अभ्यर्थिनियों की शारीरिक नाप-जोख के उपरान्त शारीरिक दक्षता परीक्षा (क्रिकेट बोल थ्रो, लम्बी कूद, दौड़ व चाल एवं स्किपिंग) बारिश के कारण सम्पन्न नहीं करायी जा सकी।
उनके द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि शारीरिक नाप-जोख एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा केन्द्र पुलिस लाईन देहरादून में दिनांक 04.09.2024 को शारीरिक नाप-जोख में उत्तीर्ण महिला अभ्यर्थिनियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (क्रिकेट बोल थ्रो, लम्बी कूद, दौड़ व चाल एवं स्किपिंग) दिनांक 19.09.2024 को करायी जाएगी। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप