उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी होंगे फिर मुख्यमंत्री, हाईकमान की मोहर
देहरादून। उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ही राज्य की बागडोर संभालेंगे। पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी ने देहरादून में विधायक दल के साथ बैठक कर उनके नाम का ऐलान किया। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के धामी के नाम पर मुहर लगाने का फैसला करने की एक और बड़ी वजह है कि बीजेपी को पिछले कार्यकाल में बेहद कम समय में दो मुख्यमंत्रियों को बदलने के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में भाजपा ने शानदार बहुमत तो हासिल कर लिया लेकिन मुख्यमंत्री धामी को खटीमा से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में सरकार का नेतृत्व कौन करेगा, इसे लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई और इसे दूर करने के लिए भाजपा में शीर्ष स्तर पर मंथन का दौर चालू हो गया जो लगातार जारी रहा। कई विधायकों ने धामी के लिए अपनी सीट खाली करने का प्रस्ताव दिया। 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के इस माह घोषित परिणामों में भाजपा 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने जा रही है।
उत्तराखंड के 21 वर्षों के इतिहास में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले और मंगलवार को 12वें मुख्यमंत्री के रूप में कुमाऊं के पुष्कर सिंह धामी शपथ लेंगे। पुष्कर से पहले कुमाऊं ने चार और मुख्यमंत्री दिए हैं। इनमें सबसे पहले भगत सिंह कोश्यारी, दूसरे विजय बहुगुणा, एनडी तिवारी फिर हरीश रावत।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!