उत्तराखंड : यहां दुष्कर्म पीड़िता ने दरोगा पर लगाया यौन शोषण करने का आरोप

ख़बर शेयर करें 👉

श्रीनगर। श्रीनगर कोतवाली में तैनात एक दरोगा पर दुष्कर्म पीड़िता का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। उसने युवती को महिला थाने में उसके प्रेमी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच के बहाने बरगलाया, जबकि दरोगा इस थाने में तैनात ही नहीं है। पीड़िता का आरोप है कि दरोगा ने उसे कई बार थाने बुलाया और होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसएसपी को लिखित शिकायत भेजी है। एसएसपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीओ सदर को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

शिकायत में युवती ने कहा कि उसके एक दोस्त ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया, लेकिन वह शादी से मुकर गया था। इस मामले में उसने पिछले साल अगस्त में महिला थाने श्रीनगर में मुकदमा दर्ज हुआ, जिसकी जांच महिला दरोगा कर रही है। युवती के अनुसार कुछ दिन बाद ही उसे कोतवाली श्रीनगर में तैनात एक दरोगा ने फोन कर बताया कि अब वह इस मामले की जांच कर रहा है। उसने बयान दर्ज कराने के लिए उसे अपने थाने बुलाया। वह लगातार तीन-चार दिन तक थाने बुलाता रहा और इस मामले में आपसी समझौते की बात कहता रहा। युवती के अनुसार जब भी दरोगा बयान के लिए कमरे में बुलाता, वहां कोई महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं होती। शिकायती पत्र के अनुसार एक दिन दरोगा ने कहा कि वह उसे पसंद करता है और उससे शादी करेगा। युवती ने बताया कि वह लगातार दरोगा से बात करती रही, जिसमें वह आपत्तिजनक बातें भी करता था। युवती का आरोप है कि एक दिन दरोगा उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के मुताबिक युवती की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच सीओ सदर अनुज कुमार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad