उत्तराखंड: यहां बंद मकान में 17 लाख की अवैध शराब की बरामद

ख़बर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद में फ्लाइंग स्कॉट टीम और एसओजी को बड़ी सफलता मिली है. रानीखेत तहसील के राजस्व क्षेत्र देवलीखेत में एक बंद मकान से एफएसटी व एसओजी ने 170 पेटी अवैध शराब बरामद की है. जिसकी कीमत करीब 17 लाख रूपए आंकी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र कल से; धामी सरकार पेश करेगी 7 हजार करोड़ से अधिक का अनुपूरक बजट

एसओजी अल्मोड़ा एवं एफएसटी टीम’ द्वारा संयुक्त रूप से ’छापेमारी’ के दौरान देवलीखेत राजस्व क्षेत्र में ’मोहन सिंह पुत्र स्व कुंदन सिंह निवासी ग्राम देवलीखेत के बंद मकान के अंदर बने तहखाने से बोतल, अध्धे, पव्वे सहित कुल 170 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद किया गया। इतनी भारी मात्रा में यह शराब एक जगह डंप की गई थी. जिससे अंदेशा जताया जा रहा कि यह अवैध शराब विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल करने को एकत्रित की गई होगी।

उक्त सम्बन्ध में ’कोतवाली रानीखेत’ में एफआईआर 01/2022 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad