उत्तराखंड (दुःखद): ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट टीकम सिंह नेगी चीन बॉर्डर पर शहीद, परिजनों में मचा कोहराम…
देहरादून। उत्तराखंड का एक और लाल चीन सीमा पर देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया. देहरादून के रहने वाले टीकम सिंह नेगी पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में तैनात थे. बताया जा रहा है कि एक स्पेशल मिशन के दौरान वो शहीद हो गए. उनके प्रार्थिव शरीर को कल देहरादून लाया जाएगा.
जानकारी के अनुसार टीकम सिंह नेगी का परिवार देहरादून जिले के रजावाला सहसपुर में रहता है. शहीद टीकम सिंह नेगी आईटीबीपी में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर थे. इन दिनों उनकी पोस्टिग पूर्वी लद्दाख के नॉर्दन सब सेक्टर में थी. इस समय वो भारत-चीन सीमा चलाए जा रहे एक विशेष मिशन पर तैनात थे, लेकिन सोमवार यानी आज उनका निधन हो गया. आईटीबीपी के अधिकारियों ने परिजनों को फोन पर टीकम सिंह नेगी के शहीद होने की जानकारी दी.
इस संबंध में विकासनगर एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना के बारे में उनके पिता आरएस नेगी को जानकारी दे दी गई है. शहीद टीकम सिंह नेगी के पिता आरएस नेगी भी सेना से सेवानिवृत्त हैं. शहीद टीकम सिंह नेगी वर्तमान समय में देहरादून जिले की सहसपुर तहसील क्षेत्र के राजावाला में रहते हैं. बेटे की शहादत की खबर मिलने ही पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!