उत्तराखंड (दुःखद) : देवभूमि एक और जवान ड्यूटी के दौरान हुआ शहीद
पौड़ी। देवभूमि उत्तराखंड के लिए दु:खद खबर आई है, पौड़ी जिले का एक जवान ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। जानकारी के अनुसार पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिलडी निवासी आकाश सिंह भंडारी पुत्र अजय पाल सिंह भंडारी पंजाब के फिरोजपुर में ड्यूटी पर तैनात था। बताया जा रहा है फिरोजपुर आर्मी एरिया में एक कार्यक्रम के दौरान शार्ट सर्किट होने से जवान आकाश भंडारी का निधन हुआ. वहीं आकाश भंडारी के निधन की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
यमकेश्वर के सिल्ड़ी गांव निवासी 24 वर्षीय आकाश वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती फिरोजपुर में थी। उनके पिता अजय भंडारी दिल्ली के एक केंद्रीय संस्थान में तैनात हैं, जबकि आकाश की माता गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका दिल्ली के अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। उनका पार्थिक शरीर उनके गांव लाया जा रहा है। इस खबर से समूचे यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!