उत्तराखंड मौसम : अगले 24 घंटे इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया जारी…
देहरादून। पहाड़ से लेकर मैदान क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकांश इलाकों में अगले 24 घंटे मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे। कुछ स्थानों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी होगी वही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का भी अनुमान है जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
वहीं, तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादून अल्मोड़ा नैनीताल और चंपावत जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने बारिश- ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसका प्रभाव आगामी 24 मार्च तक बना रहेगा। जिसके चलते 22 और 23 मार्च को पर्वतीय इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा वहीं मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा मौसम शुष्क रहने की आशंका है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर
आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!