उत्तराखंड मौसम : राज्य में अगले दो दिन बदलेगा मौसम, इन जिलों में वर्षा-बर्फबारी के आसार
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान के मुताबिक राज्य में कल से यानी 6 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। 6 और 7 नवंबर को पर्वतीय जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान गिरने के साथ ही ठंड में वृद्धि होगी।
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 6 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश तथा बर्फबारी होने की संभावना है। तथा साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना व्यक्त की है।
वहीं 7 नवंबर को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली तथा रुद्रप्रयाग ,टिहरी जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश- बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही उत्तरकाशी, चमोली तथा रुद्रप्रयाग जनपद के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


79 अंत्योदय कार्ड सत्यापन में खंड विकास अधिकारी का झूठा आश्वासन जनता में चर्चा का माहौल
हल्द्वानी में 10 हजार स्ट्रीट लाइट खरीदेगा नगर निगम, बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर; ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स में राहत
आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल