उत्तराखंड मौसम: राज्य में अगले दो दिन बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक आज मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेगा पहाड़ से लेकर मैदान तक राज्य के अनेक जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है तथा साथ ही कुछ स्थानों में तेज ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना है जिसको लेकर चेतावनी दी गयी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज और कल यानी 24 और 25 मार्च को राज्य के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। इन दो दिन आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि की भी संभावना है। ऐसे में दो दिन मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!