उत्तराखंड मौसम: आज इन जनपदों में भारी बारिश की संभावना, यलो अलर्ट जारी…
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य में अगले 3 दिन यानी 11 सितंबर तक पहाड़ से लेकर मैदान तक कई जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में अगले 3-4 दिन मानसून की एक्टिविटी तेज रहेगी। राज्य के कई जनपदों में भारी बारिश की संभावना के चलते यलो अलर्ट जारी किया है।
आज 8 सितंबर को कुमाऊँ मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तेज बौछार होने की संभावना जताई है। इसके अलावा नैनीताल उधम सिंह नगर समेत अन्य जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वही 9 व10 सितंबर को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम निदेशक ने कहा कि नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर ,पिथौरागढ़ कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावनाएं बन रही हैं।
11 सितंबर को नैनीताल बागेश्वर देहरादून जनपदों में कहीं-कहीं भारी बरसात का पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके तहत संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन तथा मार्ग अवरुद्ध होने के साथ नदी नालों में बढ़ोतरी हो सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!