उत्तराखंड(शर्मनाक): यहां चचेरे भाई ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बागेश्वर। जिले के गरुड़ स्थित गांव में रिश्तों को तार – तार किए जाने की घटना सामने आई है। यहां किशोरी को घर में अकेला पा कर उसके चचेरे भाई ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय किशोरी के पिता काम से बाहर गए थे और मां खेत में काम करने गई थी। घर में केवल किशोरी और उसका छोटा भाई मौजूद थे। इस दौरान किशोरी के ताऊ का पुत्र वहां आया और घर में किसी बड़े की मौजूदगी न होने पर मौके का फायदा उठाकर उसने छोटे भाई को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया, और फरार हो गया।
बाद में किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के साथ ही पुलिस आरोपी की जांच में जुट गई है।
काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी संजय को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश