उत्तराखंड: यहां पुलिस की गौ तस्कर से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली
देहरादून। पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। सहसपुर में तड़के पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। घायल बदमाश के विरुद्ध पूर्व में भी अभियोग पंजीकृत हैं। बुधवार तड़के सहसपुर क्षेत्र में धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार बदमाश को चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने रोका, लेकिन बदमाश भागने लगा। पीछा करने पर तिमली के जंगल में पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायर किया गया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।
मुठभेड़ में घायल बदमाश उस्मान उर्फ कालू पुत्र एहसान उर्फ मंगू (24) निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर लाया गया। एसएसपी देहरादून और एसपी विकासनगर द्वारा हॉस्पिटल में अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली गई बदमाश सहारनपुर का शातिर गौतस्कर हैं। विगत दिवस थाना सेलाकुई मे गौवंश की चोरी की सहसपुर क्षेत्र में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। आज सुबह भी गौकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में अपने साथियों के पास जा रहा था। बदमाश को पुलिस ने चेकिंग में घेरकर गिरफ्तार किया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में मजदूर नेताओं को जिला बदर करने के विरोध में फूंका धामी सरकार का पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम: 20 दिन से धरना जारी, अब 20 दिसंबर को हल्द्वानी में होगी विशाल महारैली