उत्तराखंड: यहां हुआ भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की हुई मौत
उत्तरकाशी। राज्य के पार्वती मार्गों में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे है जिनमें कई लोगों की जान भी जा रही है। ऐसा ही मामला उत्तराखंड के उत्तरकाशी से भी सामने आया है। यहां एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया । हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के गजोली—भंकोली मोटर मार्ग पर एक यूटिलिटी वहां सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन 200 मीटर गहरी खाई जा गिरा। इस वाहन में 3 लोग सवार थे। तीनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों की पहचान शांतिलाल पुत्र बालम लाल, जशपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र दोनों भंकोली निवासी, जबकि बृजमोहन लाल पुत्र सूरज लाल अगोडा निवासी के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की समस्याओं पर संजय पाण्डे ने उठाई आवाज, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था का आश्वासन
आज का राशिफल (27 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
निर्माणाधीन इमारत की पांचवीं मंजिल से गिरकर प्रॉपर्टी डीलर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम विवाद: 11,703 परिवारों के दावे पर उठे सवाल, वनाधिकार समिति ने दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग की