उत्तराखंड: यहां नदी में बह गए बच्चे, एक का शव बरामद दूसरे की तलाश जारी, घर में मचा कोहराम।
बागेश्वर। जनपद के कपकोट तहसील क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। यहां कपकोट के हाईडिल के पास दो बच्चे सरयू नदी में बह गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुची। और सरयू नदी में बच्चों की तलाश शुरू की गई।
बताया जा रहा है कि एक बच्चे का शव बरामद हो गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना अब से कुछ देर पहले लगभग साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम दूसरे बच्चे तलाश में जुटी हुई है। नदी का बहाव तेज होने के चलते दोनों बच्चे नदी की धारा में बह गए थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज