Uttarakhand : कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी किए घोषित, इन पर जताया भरोसा
देहरादून। कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर कैंडिडेट की घोषणा कर दी है. हरिद्वार से पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिया गया है. जबकि, नैनीताल से प्रकाश जोशी को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
बता दें कि कांग्रेस पहले ही उत्तराखंड के 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी. इसमें गढ़वाल लोकसभा सीट से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को टिकट दिया है तो टिहरी लोकसभा सीट से जोत सिंह गुनसोला चुनावी मैदान में है. जबकि, अल्मोड़ा पिथौरागढ़ सीट पर कांग्रेस ने फिर से प्रदीप टम्टा पर भरोसा जताया है, लेकिन कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की थी।

वहीं, अब कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं. जिसके तहत हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को हरिद्वार से प्रत्याशी बनाया है. और नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को प्रत्याशी बनाया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई