उत्तराखंड: तीन दिन से लापता 3 किशोरों के शव खोह नदी से बरामद, परिजनों में मचा कोहराम
कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार से दुःखद खबर सामने आ रही है। यहां मोहल्ला गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार को खोह नदी में बरामद किए हैं। जिसके बाद किशोरों के परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 5 बजे वन विभाग से मिली सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक पर पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिया के नीचे से उनकी स्कूटी भी बरामद की। आशंका जताई जा रहा है कि कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई होगी और तीनों किशोर स्कूटी समेत पुल से नीचे जा गिरे।
बता दें कि मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोर शुक्रवार सुबह से लापता हो गए थे। कुंभीचैड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। पुलिस के साथ ही स्थानीय जन भी तीनों की तलाश में जुटे रहे। शाम तक घर वापस नहीं लौटे। इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी खंगाल तीनों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
सीसीटीवी फुटेज देख इस बात की पुष्टि हुई है कि तीनों गाड़ीघाट होते हुए कुंभीचैड़ की ओर गए। लेकिन, उसके बाद उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद लोग लगातार उनकी तलाश करते रहे लेकिन उनका कही पता नहीं चला। आज सुबह तीनों के शव बरामद हुए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़