उत्तराखंड: यहां सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या या हादसा, पुलिस जांच में जुटी
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में ऐंचोली पुलिया के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला. मामले की सूचना मिलने पर पिथौरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
पुलिस ने बताया कि पिथौरागढ़ कोतवाली को ऐंचोली पुलिया के पास सड़क के किनारे एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली थी, सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति मृत अवस्था में सड़क पर पड़ा था।
मृतक की पहचान दीपक सिंह भण्डारी ग्राम दाड़िम खोला के रूप मे हुई है. मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है, जिनके द्वारा हत्या की आशंका जताई गई है. घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दीपक रात में शराब के नशे में गाली-गलौच कर रहा था और बाद में रोड पर ही सो गया था. पुलिस जांच में यह पाया गया है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से चोट लगने के कारण उक्त व्यक्ति की मृत्यु हुई होगी. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज