उत्तराखंड : धामी सरकार ने इन संविदा कर्मियों की वर्षों पुरानी मांग की पूरी,…..शासनादेश जारी
उत्तराखंड में कार्यरत उन सभी संविदा कार्मिकों को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है जो खेल विभाग में बतौर प्रशिक्षक अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों का मानदेय 10 से 25 हजार रुपये तक बढ़ा दिया गया है। मानदेय में 78 से लेकर 140 प्रतिशत तक की वृद्धि की विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षक वर्ष 2014 से मानदेय में वृद्धि की मांग कर रहे थे। अभी तक इन्हें केवल 5 हजार रूपए प्रति माह का मानदेय उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दिया जा रहा था, जिससे इन्हें अपनी आजीविका चलाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। बीते 15 जून 2023 को खेल मंत्री रेखा आर्य की अध्यक्षता में निदेशालय में हुई विभाग की समीक्षा बैठक में यह मामला सामने आने के बाद खेल मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब शासन द्वारा प्रस्ताव पर मुहर लगाकर मानदेय वृद्धि की सौगात खेल प्रशिक्षकों को दिया गया है।
इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। जिसके मुताबिक खेल प्रशिक्षकों के मानदेय में 78 से लेकर 140 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इस शासनादेश में यह भी कहा गया है कि मानदेय की संशोधित दरें एक अक्तूबर 2023 से लागू होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत