उत्तराखंड : अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना, इन जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
देहरादून। प्रदेशभर में आज (बुधवार) से अगले तीन दिन मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतर जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि, बुधवार को पर्वतीय जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ कई दौर की बारिश हो सकती है। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, छह से आठ सितंबर तक प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, मानसून की रफ्तार कम होने से मूसलाधार बारिश नहीं होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क