उत्तराखंड: CM धामी का पंचायती प्रतिनिधियों को तोहफा, जिला पंचायत अध्यक्षों को भी मिलेगा राज्यमंत्री का दर्जा।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला पंचायत से लेकर प्रधानों तक का मानदेय पहले ही बढ़ाया था। अब एक बार फिर से सीएम धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी आज उधम सिंह नगर में थे। वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने उत्तराखंड के ग्राम प्रधानों को 10000 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम ग्राम प्रधानों ने कोरोना काल में बहुत ही बेहतर काम किया और तमाम परेशानियों को झेलते हुए काम किया ऐसे में सरकार उनके काम को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहती है। वही मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर भी बड़ी घोषणा करते हुए उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देने की घोषणा की है। आपको बता दें पहले भी जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा रहा है लेकिन हाल में जब से लाल बत्तियां हटी उसके बाद से लगातार जिला पंचायत अध्यक्षों की मांग रही है। जिस पर सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार
उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज