उत्तराखंड : आफत की बारिश ने किया चक्का जाम, 449 सड़के बंद,….यात्रा प्रभावित

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में भारी बारिश के तांडव की वजह से उत्तराखंड की सड़कों का बुरा हाल हो गया है जगह-जगह मलबा आने से रास्ते बंद हो गए हैं। जिससे उत्तराखंड का जनजीवन ठहर सा गया है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक पहाड़ों में हुई बारिश की वजह से नदियां रौद्र रूप धारण कर सब कुछ उखाड़ते हुए चल रही है। मैदानी क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं जिसके चलते अब तक राज्य में 449 सड़कें बंद हैं। प्रलयंकारी बारिश के चलते राज्य में रेल यातायात भी बाधित हो गयी है। पिछले 24 घंटे में बारिश की वजह से 2 लोगों की मौत हो गई है और एक लापता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अभी 3 दिन तक भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। गुरुवार को भी कुछ स्थानों में भारी बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण हाईवे बंद होने की वजह से हजारों तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में 558 सड़क के बंद रही जिसमें से केवल 109 सड़कों को ही खोला जा सका। बंद रास्तों में 33 स्टेट हाईव, I5 मुख्य जिला मार्ग, 197 ग्रामीण मार्ग और 192 पीएमजीएसवाई की सड़कें बंद है जिन्हें खोलने के लिए 343 जेसीबी लगाई गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad