उत्तराखंड: यहां खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत, एक घायल
ऋषिकेश-बदरीनाथ मार्ग पर शुक्रवार की सुबह व्यासी के समीप एक ट्रक 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक का परिचालक घायल हो गया।
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि यह ट्रक हिमतोली से ऋषिकेश आ रहा था। शुक्रवार सुबह व्यासी के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पाकर एसडीआरएफ की व्यासी चौकी प्रभारी नीरज चौहान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। खाई में रेस्क्यू कर ट्रक चालक व क्लीनर को बाहर निकाला गया।
मगर तब तक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि क्लीनर हादसे के समय छिटक कर बाहर गिर गया, जिससे उसे हल्की चोटें आई। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौप दिया गया है। हादसे के समय परिचालक जो मालिक भी है, चंदन सिंह निवासी कर्णप्रयाग छिटक कर बाहर गिर गया, जिससे उसे हल्की चोटें आई।
मृतक की पहचान जगमोहन सिंह (40 वर्ष) निवासी कर्णप्रयाग, चमोली गढ़वाल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस को सौप दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!