उत्तराखंड : यहां महिलाओं ने की अपनी ही साथी महिला के साथ ऐसी हैवानियत,…4 महिलाऐं गिरफ्तार
उत्तराखंड। धर्म नगरी हरिद्वार में एक बेहद शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां महिलाएं भी अपराध करने में इस स्तर पर गिर गई हैं कि उन्होंने एक महिला के साथ अप्राकृतिक लैंगिक उत्पीडन कर दिया, जिस पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार महिला आरोपियो को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेने हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों के क्रम में थाना श्यामपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त घृणित कार्य को करने वाली 04 महिला अभियुक्ताओं को शनि देव मंदिर चीला रोड से पकड़ा गया।
चारों महिला अभियुक्तताओं के अनुसार किसी दानदाता द्वारा हर की पौड़ी क्षेत्र में कपड़े व ₹ 50 हजार गुप्त दान के तौर पर दिए जाने जो सभी में बंटने थे परंतु सारे पैसे कनखल निवासी (पीड़िता) महिला लेकर अपने घर शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश ले गई। जिस कारण गुस्से में उसको सबक सिखाने के उद्देश्य से यह काम किया।
थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा नियमानुसार चारों महिला अभियुक्तताओं को गिरफ्तार करते हुए, बाद मेडिकल, जेल भेज दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल