उत्तराखंड: यहां अनाथ आश्रम में नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
देहरादून। राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित एक अनाथ आश्रम में रहने वाले नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी आश्रम का ही लड़का है। लड़का भी नाबालिग बताया जा रहा है। आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है।
पुलिस मेडिकल जांच रिपोर्ट और पूछताछ के अनुसार कार्रवाई में जुटी है। खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद के मुताबिक, अनाथ आश्रम प्रशासन की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ जब काफी दिनों से पीड़िता की तबीयत खराब हो रही थी। 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि आश्रम का ही लड़का काफी समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है। मेडिकल जांच, साक्ष्य सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। लड़की के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल